N95 मास्क
यह कोरोनावायरस जैसे संक्रमण से बचाव के लिए सबसे बेहतर मास्क है। यह आसानी से मुंह और नाक पर फिट हो जाता है और बारीक कणों को भी नाक या मुंह में जाने से रोकता है। यह हवा में मौजूद 95 प्रतिशत कणों को रोकने में सक्षम है इसलिए इसका नाम N95 पड़ा है। कोरोनावायरस के कण डायमीटर में 0.12 माइक्रॉन जितने होते हैं, जिसकी वजह से यह काफी हद तक मदद करता है। यह बैक्टीरिया, धूल और परागकणों से 100 फीसदी बचाता है।
सर्जिकल मास्क
N95 मास्क उपलब्ध न होने पर यह बेहतर विकल्प है। यह वायरस से 95 फीसदी बचाव करता है। वहीं बैक्टीरिया, धूल और परागकणों से 80 फीसदी तक सुरक्षा देता है। ये ढीले फिटिंग वाले होते हैं, इसलिए जब भी इसे लगाएं अच्छे से नाक और मुंह को कवर करें।
FFP मास्क
यह मास्क तीन कैटेगरी में उपलब्ध है। FFP1, FFP2 और FFP3, इसमें FFP3 सबसे बेहतर है। यह अतिसूक्ष्म कणों से बचाता है। FFP मास्क वायरस से 95 फीसदी और बैक्टीरिया-धूल-परागकणों से 80 बचाव करता है।
एक्टिवेट कार्बन मास्क
इसका इस्तेमाल आमतौर पर गंध रोकने के लिए किया जाता है। यह वायरस से बचाव करने में नाकाफी है क्योंकि महज 10 फीसदी तक ही सुरक्षा देता है। वहीं, बैक्टीरिया, धूल और परागकणों को रोकने में 50 फीसदी ही बचाव करता है
कपड़े वाला मास्क
यह वायरस से बचाव नहीं करता। न ही विशेषज्ञ इसे लगाने की सलाह देते हैं। आमतौर पर लोग इसे घर पर ही बनाते हैं। यह बैक्टीरिया, धूल और परागकण से 50 फीसदी ही बचाव करता है। इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद डिस्पोज करना बेहद जरूरी है।
स्पंज मास्क
यह मास्क वायरस से बिल्कुल नहीं बचाता। बैक्टीरिया और धूल से महज 5 फीसदी ही बचाव करता है। एक्सपर्ट भी इसे लगाने की सलाह नहीं देते।
मास्क कब पहनना चाहिए
1- जब आपमें संक्रमण के लक्षण दिखें, जैसे खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ
2- जब कोरोना से पीड़ित मरीजों की देखभाल कर रहे हो
3- आप एक स्वास्थ्यकर्मी है और मरीजों की देखभाल कर रहे हैं
मास्क पहनते समय क्या क्या ध्यान रखें
1- मास्क को हमेशा नीचे की तरफ से खोलें
2- मास्क गीला होने पर या 6 घंटे में इसे बदलें
3- मास्क अपनी नाक मुंह और ठोड़ी के ऊपर लगाएं. ध्यान रखें गैप ना हो और ठीक से फिट हो
4- डिस्पोजेबल मास्क का दोबारा प्रयोग ना करें. प्रयोग हो चुके मास्क को कीटाणुरहित करके बंद कूड़ेदान में डालें
5- मास्क का प्रयोग करते समय या उतारते समय गंदी बाहरी सतह को ना छुएं
6- मास्को गर्दन पर लटकता हुआ ना छोड़ें
7- मास्क हटाने के बाद हाथों को साबुन या अल्कोहल आधारित हैंड रब से धोएं
Source – DB Group, https://rajivdixitji.com/which-mask-save-you-from-corona/










steroid satın al
ReplyDeleteheets
OAC4JG
diyarbakır
ReplyDeletedüzce
edirne
elazığ
erzincan
EY34LT
Escape the stress of everyday life and experience complete relaxation at our spa in Nungambakkam. Our skilled therapists provide a range of rejuvenating treatments, including full-body, deep tissue, aromatherapy, and traditional massages designed to relieve muscle tension, improve circulation, and restore your mind and body. Whether you're looking to unwind after a long day or indulge in a refreshing wellness session, we offer a clean, peaceful, and comfortable environment where your well-being is our top priority. Book your appointment today and discover the perfect balance of relaxation and renewal.
ReplyDelete