Saturday 22 July 2017

करोड़पति कैसे बने? | How to become Millionaire



दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति करोड़पति (Millionaire) बनना चाहता है। सभी का यह सपना (Dream) होता है कि वह अमीर (Rich) बने और आराम की जिंदगी (Life) जीये। लेकिन सभी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है।
आपको पता है क्यों?
क्योकि अधिकतर लोग अपने इस सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश ही नहीं करते हैं और यदि कोशिश करते भी हैं तो उन्हें यह जानकारी (Knowledge) नहीं होती कि वह ऐसा क्या करें जिससे वह करोड़पति बन (Be Millionaire) सकें।
यानि करोड़पति बनने के लिए जानकारी का होना बहुत जरूरी है।
अब प्रश्न यह है कि-

करोड़पति कैसे बना जाए?

How to be a millionaire?

दोस्तों मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि AapkiSafalta.com की Team करोड़पति बनने के तरीके (Ways to become millionaire) बताने के लिए लेखों की एक श्रृंखला (A series of articles) शुरू करने जा रही है।
यह इस Series का पहला Article है। आगे आने वाले समय (Time) में बहुत से आर्टिकल हम तैयार करेंगे जिनमे आपको करोड़पति बनने के नए-नए तरीके पढ़ने को मिलेंगे।
अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो कृपया AapkiSafalta.com से लगातार जुड़े रहे।
how to be a millionaire in hindi, karodpati tips by aapki safalta
अब मैं आपको करोड़पति बनने का पहला तरीका (The first way to become a millionaire) बताने जा रहा हूँ। इस तरीके का प्रयोग करके आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

हर महीने आर. डी. (RD)में

पैसे जमा करके करोड़पति बनें

(Be Millionaire By Investing

In Recurring Deposit or RD)


यदि आप 5500 Rs. हर महीने RD में जमा करते हैं तो आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक में एक RD Account खोलना होगा। Account खुलने के बाद आप उसमे प्रत्येक महीने 5500 Rs. डिपॉज़िट करते रहिये।
अब यदि आपको 9% प्रति वर्ष के हिसाब से ब्याज (Interest) मिलता रहे तो आप केवल 30 साल में करोड़पति बन जायेंगे। यह करोड़पति बनने का एक बहुत अच्छा तरीका है। इस तरीके से करोड़पति बनने में कोई रिस्क भी नहीं है क्योकि आपके पैसे Bank में जमा हो रहे हैं।
अब यदि आप 30 साल से कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आप अधिक पैसे जमा करके करोड़पति बन सकते हैं।
यदि आप 10 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने 51500 Rs. अपने RD Account में जमा करने होंगे। यदि आप 15 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने 26400 Rs. अपने RD Account में जमा करने होंगे।
यदि आप 20 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने 15000 Rs. अपने RD Account में जमा करने होंगे। यदि आप 25 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने 9000 Rs. अपने RD Account में जमा करने होंगे।
इस तरीके से करोड़पति बनने का रहस्य (The secret of becoming a millionaire) बैंक से मिलने वाला Compound Interest है। यदि आप अधिक समय के लिए बैंक में पैसे जमा करते हैं तो आपको अधिक Compound Interest मिलेगा और यदि आप कम समय के लिए बैंक में पैसा जमा करते हैं तो आपको कम Compound Interest मिलेगा।
इस बात को मैं एक उदाहरण के द्वारा आपको समझाता हूँ। यदि आप किसी बैंक में 100 Rs. जमा (Deposit) करते हैं और यदि बैंक आपको 9% सालाना के हिसाब से ब्याज देता है तो एक वर्ष बाद आपके 100 Rs. बढ़कर 109 Rs. हो जायेंगे। अर्थात इस साल आपको 100 Rs.पर  9% ब्याज मिला।
अब अगले साल आपको 109 Rs. पर 9% के हिसाब से ब्याज मिलेगा क्योकि अब आपके Account में 109 Rs. हैं। इसी को Compound Interest कहते हैं। इस तरह हर साल आपके जमा किये हुए पैसे और उन पर लगने वाला ब्याज लगातार बढ़ता चला जायेगा और आप करोड़पति बन जायेंगे।
अब यदि आपको करोड़पति बनना है तो आप अपनी Income के हिसाब से हर महीने अपने RD Account में पैसे Deposit कर सकते हैं।यहाँ मैं आपको आपकी सुविधा के हिसाब से पांच लाइनों में सभी आंकड़ें (Data) समझा रहा हूँ जिससे आप पूरे Method को आसानी से समझ जायेंगे। यदि बैंक आपको 9% प्रति वर्ष के हिसाब से ब्याज देता है तो……..
1- 10 वर्ष में करोड़पति बनने के लिए आपको– 51500 Rs. हर महीने बैंक में जमा करने होंगे। 
(Be millionaire in 10 years– you need to invest Rs 51500 per month in bank.)
2- 15 वर्ष में करोड़पति बनने के लिए आपको– 26400 Rs. हर महीने बैंक में जमा करने होंगे।
(Be millionaire in 15 years– you need to invest Rs 26400 per month in bank.)
3- 20 वर्ष में करोड़पति बनने के लिए आपको– 15000 Rs. हर महीने बैंक में जमा करने होंगे।
(Be millionaire in 20 years– you need to invest Rs 15000 per month in bank.)
4- 25 वर्ष में करोड़पति बनने के लिए आपको– 9000 Rs. हर महीने बैंक में जमा करने होंगे।
(Be millionaire in 25 years– you need to invest Rs 9000 per month in bank.)
5- 30 वर्ष में करोड़पति बनने के लिए आपको– 5500 Rs. हर महीने बैंक में जमा करने होंगे।
(Be millionaire in 30 years– you need to invest Rs 5500 per month in bank.)

करोड़पति बनने के इस तरीके का प्रयोग करने के फायदे

(The Advantages of Using this Way

To Become a Millionaire)

करोड़पति बनने के इस तरीके का प्रयोग करने से आपको यह फायदे मिलेंगे–
1- यह तरीके में कोई भी जोखिम नहीं है। अर्थात इसमें 0% Risk है क्योकि आप अपना पैसा (Money) कहीं ऐसी-वैसी जगह न लगाकर सीधे बैंक में जमा कर रहे हैं।
2- आप चाहे Business करते हैं या Service, आपको अपनी Income के हिसाब से Money को Deposit करना है।
3- आपको एक साथ या एक बार में पैसा जमा (Money deposit) नहीं करना है बल्कि प्रत्येक महीने थोड़े-थोड़े पैसे जमा करने हैं।
4- सबसे बड़ी बात आपको केवल अपनी Monthly Income में से हर महीने पैसे जमा करना है। इसके अलावा आपको करोड़पति बनने (Be Millionaire) के लिए कोई और अतिरिक्त काम नहीं करना है, बाकी का काम Compound Interest कर देगा। 🙂
5- करोड़पति बनने का यह तरीका बहुत ही आसान है। इस तरीके का प्रयोग कोई भी कर सकता है।
तो क्या आप करोड़पति बनने के लिए तैयार है???
(Are you ready to become a millionaire?)
यदि Yes! तो कल ही Bank में अपना RD Account खोल लीजिये और करोड़पति (Millionaire) बनने की दिशा में आगे बढ़ जाइये। AapkiSafalta की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
————-*******————
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/02/how-to-become-a-millionaire-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment