Wednesday 26 July 2017

जीवन में खुश रहने के 25 तरीके | Being Happy




दोस्तों !!! खुश रहना हर उस व्यक्ति का अधिकार है जो इस दुनिया में आया है लेकिन हम लोगों ने खुद का जीवन इस तरह से बना लिया है कि ख़ुशी तो बहुत दूर की चीज दिखाई देती है।  हम लोगो ने इस भागती और दौड़ती हुई जिंदगी में खुद को इस तरह का बना लिया है कि ख़ुशी पाने के लिए बहुत सोचने और करने के बाद भी वह मिल नहीं पाती। आपका इस लेख को पढ़ना ही यह बताता है कि आपको भी खुशी की तलाश है। वैसे सही कहा जाये तो खुशी पाना इतना कठिन नहीं है जितना हम लोगो को लगता है ,खुशियाँ तो आपके चारो ओर मौजूद है ,जरुरत तो बस उन्हें पहचान कर गले लगाने की है । यदि खुशियाँ आपके पास नहीं आती तो क्या हुआ आप तो खुशियों के पास जा सकते हो। मैं आपको कुछ ऐसी बातें आपसे share करना चाहता हूँ जिन्हे अपनाकर आप अपने जीवन में खुशियां पा सकते हो.…………
 how to be happy
खुश रहने के तरीके
1- सबसे पहले तो आप अपनी तुलना दूसरों से करना छोड़ दीजिये। आपके पास जो भी है , उसकी तुलना दूसरों की चीजों से करना छोड़ दीजिये।  तुलना करने से खुशियां नहीं मिलती बल्कि जो आप हैं और जो आपके पास है , उसी में संतुष्ट रहकर आपको खुशी मिल जाएगी।
2- आपके साथ जीवन में जो भी घटनाएँ होती हैं , यदि आप हमेशा उनके सकारात्मक पहलू पर ध्यान देंगे तो खुशियां आपके पास अपनेआप आ जाएँगी।
3- आपको give and take नियम  अपनाना चाहिए , आपको दूसरे लोगों के साथ खुशियों को बांटना चाहिए।  यह बात आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि जितना आप दूसरे लोगों को खुशियां देंगे तो वही खुशियां दुगनी होकर आपके पास लौटेंगी।
4- आपको उन कार्यों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए जो आपको खुशी देते हों और यही कार्य आपको प्रतिदिन करने चाहिए। इन कार्यों में आपका मन भी लगेगा और यह आपको खुशियों से भी भर देंगे।
5- आपको उन लोगों से मिलना चाहिए जो आपको खुशी देते हों  या उन लोगो से आपको मिलना चाहिए जो हमेशा खुश रहते हैं। इन लोगो से मिलकर आपको ख़ुशी भी मिलेगी और खुश रहने के राज भी आपको पता चलेंगे।
6- आपको हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर रहना चाहिए। आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जिससे खुशियां चुम्बक की तरह आपके पास आएँगी और जिनका आप आनंद ले पाएंगे।
7- खुश रहने  के लिए आप अपनी मनपसंद की books और magazines को पढ़ सकते हैं, सकारात्मक पहलूओं को लिए हुए stories books भी आप पढ़ सकते हैं। ऐसी books को आप अपना साथी बना लीजिये और रोज  कम  से कम 8 से 10 पेज पढ़ने चाहिए।
8- जीवन में कोई भी घटना आपके साथ घटित हो और समस्या आपके सामने खड़ी हो जाये तो आपको हमेशा उसके समाधान के बारे में सोचना चाहिए, न कि समस्या के बारे में आपको सोचना चाहिए। यह ख़ुशी पाने का एक मंत्र है।
9- आपको जीवन में हमेशा कुछ न कुछ special सोचना व करते रहना चाहिए। यदि आप रोज कुछ special सोचें या करें तो खुशियां आपकी ओर attract होती जाएँगी क्योकि खुशियां special होती हैं।
10- आपको हमेशा अपने face पर smile रखनी चाहिए तथा जब भी किसी से मिलें तो अपने face पर हमेशा smile को रखें।  ऐसा करने से  आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहता है।
11- जीवन में हमेशा कुछ न कुछ creative और new  करते रहना चाहिए।  ऐसा करने से नए नए रास्तों से खुशियां आपके चारो ओर आएँगी और आप खुश हुए बगैर रह ही नहीं पाओगे।
12- खुश रहने के लिए आपको सुबह  नाश्ता एक king की तरह करना चाहिए , दोपहर का खाना एक prince की तरह करना चाहिए तथा रात का खाना एक beggar की तरह करना चाहिए। इस तरह से आपकी health अच्छी रहती है और आप खुशियों को पाते हैं।


13- जब कभी भी आपका मन उदास हो तभी तुरंत आपको अपने अतीत की उन बातों को याद करना चाहिए जो आपके लिए खुशियों से भरी हुई थीं। अतीत की खुशियों भरी बातों को सोचकर आप बहुत ही रोमांचक और ख़ुशी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

14- आपको ऐसी job या business करना चाहिए जो आपके पसंद का हो। पसंद की job या business करने से आप उसे अच्छी तरह कर पाते है और आपका मन हमेशा खुश रहता है।

15- बुराई , ईर्ष्या , बदला लेने की भावना तथा गुस्सा से अपनेआप को हमेशा दूर रखना चाहिए।  यह सब चीजें हमें खुशियों से दूर कर देती हैं।  इस मामले में आपको अपना मन एक बच्चे की तरह बना लेना चाहिए क्योकि बच्चे के मन में इन सभी चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होता है।
                                                    be happy as children
16- आपको कुछ समय अपनी family के साथ भी बिताना चाहिए , समय मिलने पर  घर से बाहर family के साथ जरूर जाना चाहिए। इससे आपके व आपकी family के बीच relation मजबूत होते हैं और खुशियां आपके चारो ओर रहती हैं।
17- सच्चा प्यार हमेशा जीवन भर के लिए खुशियों को लाता है इसीलिए सच्चा प्यार पाने के लिए आपको सबसे पहले सच्चा प्यार करना सीखना चाहिए।
18- खुशियाँ पाने के लिए आपको law of attraction के नियम अपनाना चाहिए।  इसके लिए आपको हमेशा खुशियों के बारे में सोचते रहना चाहिए। सोचने से खुशियां आपकी ओर attract होनी शुरू हो जाती हैं।
19- खुशियां पाने के लिए आप अपने मनपसंद का music सुन सकते हैं , television पर अपने पसंद का कार्यक्रम देख सकते हैं तथा comedy movie  का आनंद ले सकते हैं।
20- भरपूर नींद से भी मन ख़ुशी से भरा रहता है अतः कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
21- आपको अपनी छोटी छोटी सफलताओं पर खुशियां मानना आना चाहिए तथा इससे बड़ी सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।
22- आपको morning walk पर रोज जाना चाहिए इससे मन तरोताजा रहता है और खुशियां आती हैं।
23- आपको अपने comfort zone से बाहर निकलना चाहिए। एक ही comfort zone में रहने से boring होने लगती है। यदि कुछ नया करना व सीखना है तो आपको अपने comfort zone से बाहर आना ही चाहिए।
24- दूसरों पर depend कभी भी नहीं होना चाहिए , आप अपनेआप में प्रत्येक कार्य में able  हैं।
25- हमेशा अपने आप पर और God पर विश्वास रखना चाहिए , रोज prayer करनी चाहिए तथा meditation जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से खुशियां अपनेआप आपके पास आ जाएँगी।

Source: http://www.aapkisafalta.com/2015/07/how-to-be-happy-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment