Wednesday 26 July 2017

सफल लोग सुबह उठने के बाद क्या करते हैं? | Morning Time Tips


सफलता एक ऐसी चीज है जिसे प्रत्येक व्यक्ति पाना चाहता है। सफलता (Success) पाने के लिए लोग सफल लोगों के बारे में पढ़ते हैं, उनसे मिलते हैं ताकि सफलता के कुछ रहस्य सीखें जाएँ। सफल लोगो के बारे में पढ़ने और उनसे मिलने के बाद कुछ ऐसी बातों का पता चलता है जिससे हम उनसे कुछ ऐसी बातें सीख सकते हैं जिनको यदि जिंदगी में प्रयोग किया जाए तो सफलता (Success) मिलकर ही रहती है।


आज मैं आपको बताना चाहता हूँ कि सफल लोग सुबह उठकर ऐसा क्या करते हैं जिससे उनके दिन की सफल शुरुआत होती है जो बाकी पूरे दिन के लिए एक नींव का कार्य करती है। इससे पहले मैं आपको “सफल लोग रात को सोने से पहले क्या करते हैं ?” के बारे में बता चुका हूँ। यदि इन सरल बातों को जीवन में अपनाया जाए तो कोई भी व्यक्ति सफलता (Success) की राह पर चलने लगता है और उसे सफलता मिलकर ही रहती है। यदि आपको यह तरीके पसंद आएं तो उन्हें जरूर अपनाएं और एक सफल जीवन की शुरुआत करें।
good morning

1- सफल व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं (Successful people get up early in the morning)

बहुत से लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना एक बहुत ही कठिन कार्य होता है लेकिन ये बात भी सत्य है कि सफल व्यक्ति सुबह जल्दी और लगभग एक ही समय पर रोज उठते हैं। उनके लिए सफलता एक जूनून बन चुकी होती है और यही जूनून रोज सुबह उन्हें जल्दी उठा देता है। सफल लोगों के पास प्रत्येक दिन के लिए कुछ उद्देश्य होते हैं और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने की चाहत उन्हें रोज सही समय पर उठा देती हैं। अतः सभी को रोज सुबह जल्दी और एक नियत समय पर उठने की आदत का विकास करना चाहिए।

2- सफल लोग प्रत्येक सुबह व्यायाम करते हैं (Successful people do exercise each morning )

सफल लोगों की सुबह की शुरुआत Exercise करने से ही होती है। सफल लोग पूरे दिन बहुत से कार्यों में व्यस्त रहते हैं जिसके लिए उन्हें एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन की जरूरत होती है। अतः सफल लोग सुबह में Exercise करने के लिए समय जरूर निकालते हैं। रोज Exercise करने से तन और मन दोनों स्वस्थ और सुन्दर बने रहते हैं जो सफलता के लिए किये गए किसी भी प्रयास के लिए बहुत जरूरी होता है। अतः आपको सफल होने के लिए रोज सुबह Exercise करने की आदत डालनी चाहिए।

3- सफल लोग दिन की योजना बनाते हैं (Successful people make planning for each day)

प्रत्येक सफल व्यक्ति की यह आदत होती है कि वह पूरे दिन की Planning बनाते हैं। यदि सुबह जल्दी ही पूरे दिन की Planning कर ली जाए तो बहुत से अनावश्यक कार्यो के बचा जा सकता है जिसमे Time Waste होता है। पूरे दिन की Planning करने से सभी कार्यों को सही समय पर पूरा किया जा सकता है। बहुत से सफल लोग एक दिन पहले ही रात के समय अगले दिन की Planning  कर लेते हैं और बहुत से सफल लोग सुबह जल्दी उठकर पूरे दिन की Planning करते हैं। पूरे दिन की Planning करना एक सफल व्यक्ति की एक बहुत महत्वपूर्ण आदत होती है। यदि जीवन में सफल होना है तो सफल लागों की इस आदत को जरूर अपनाएं।

4- सफल लोग हैल्दी नाश्ता लेते हैं (Successful people take healthy breakfast)

सफल व्यक्ति पूरे दिन स्वस्थ और तरोताजा बने रहने के लिए Balanced और Healthy Breakfast लेते हैं। एक अच्छा Breakfast पूरे दिन Energy को बनाये रखता है। कोई भी सफल व्यक्ति को सफलता तभी मिलती है जब वह पूरे दिन Energy से भरपूर रहे और ये कार्य सुबह का ही नाश्ता करता है। सफल लोग सुबह को हल्का नाश्ता लेते हैं। अतः सुबह को हल्का और स्वाथ्यपूर्ण नाश्ता लेना चाहिए ताकि हम पूरे दिन के कार्यों को स्वस्थ मन और Energy के साथ पूरा कर पाएं।

5- सफल लोग सुबह अखबार पढ़ते हैं (Successful people read newspaper at morning)

कोई भी सफल व्यक्ति दुनियां की ख़बरों से हमेशा जुड़ा हुआ रहता है। सुबह-सुबह Newspaper पढ़ना एक अच्छी आदत है। ऐसा करने से हमें पूरी दुनिया की और अपने शहर की एक दिन पहले की सारी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पता चल जाता है और उस दिन शहर और दुनिया में क्या आयोजन होने वाले हैं, इस बात की भी जानकारी मिल जाती है। अखबार पढ़ने के अलावा Radio या Television पर भी न्यूज़ को सुना जा सकता है। अतः सुबह को News देखने या सुनने की आदत को बना लेना चाहिए।

Source: http://www.aapkisafalta.com/2015/09/successful-people-do-special-at-morning-time.html

No comments:

Post a Comment