Monday 17 July 2017

हमारा Daily Routine कैसा होना चाहिए? | How should be our daily routine.



दैनिक दिनचर्या पर प्रेरणादायक स्पीच
Inspirational Speech On Daily Routine

दोस्तों! आज मैं आपको जो Motivational speech देने वाला हूँ वह आपकी दैनिक दिनचर्या (Daily routine) और दैनिक गतिविधियों (Daily activities) से related है।
आपके द्वारा की जाने वाली daily activities आपकी life की सबसे ज्यादा important activities होती हैं क्योकि इन Daily activities का सीधा relation आपकी success से होता है। आपका daily routine यह तय करता है कि आप उसमे जो भी activities कर रहें हैं, उसका क्या result होगा और वह result आपको किस direction में ले जायेगा।

speech on daily routine and activities in hindi
Hindi Speech

अगर आपके रोज किये जाने वाले कार्य positive होंगे तो आपको वह positive direction में ले जायेंगे और यही Right direction होती है जो आपको सफलता की ओर ले जाती है। लेकिन यदि आपके रोज किये जाने वाले कार्य negative होंगे तो वह आपको wrong direction में ले जायेंगे जिसका परिणाम failure होता है। यदि आप success पाना चाहते हैं तो आपकी activities भी positive होनी चाहिए।
यदि आप यह सोचते हैं कि सफलता पाने के लिए केवल busy रहना जरुरी है क्योकि busy रहने से हम फालतू की बातें नहीं सोचते और सफल हो जाते हैं, तो आपको अपने विचार बदलने की जरुरत है।क्योकि important यह नहीं कि आप busy रहते है बल्कि important यह है कि आप किस work में busy रहते हैं अर्थात आपका busy रहना आपको success नहीं दिलाता बल्कि आप जिस work में busy है, वह आपको सफलता दिलाता है।
दुनिया में सभी के पास 24 घंटे होते हैं। अब यह आप पर depend करता है कि आप इनका किस प्रकार use करते हैं। इन 24 hours में किये जाने वाले वही कार्य important हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाते हैं, इसके अतिरिक्त जो भी work हैं, वह सब waste हैं।
यदि आपको सफल होना है तो आप यह मत देखो कि दिन में आपने कितने घंटे कार्य किया बल्कि यह देखो कि दिन में हमने कितना कार्य किया और जो कार्य हमने किया, उसका परिणाम क्या हुआ। क्योकि सफलता केवल “घंटे (time)” नहीं मांगती बल्कि “काम के घंटे (working time)” मांगती है और वह “काम के घंटों” का positive result चाहती है।
आपके positive results ही आपको success की ओर ले जायेंगे। अतः अपने daily routine को बेहतर बनाइये और उसमे की जाने वाली activities को positive बनाइये। सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।
अब मैं आपको बताता हूँ कि आप किस तरह अपनी daily activities को अच्छा बना सकते हैं और किस तरह आप अपने daily routine को success के अनुकूल बना सकते हो। इसके लिए आपको अपने daily routine में कुछ changes करने होंगे जो बहुत आसान हैं।
आपको अपनी ऐसी activities खोजनी होंगी जो आपके टाइम को बर्बाद करती हैं। इन Time killer activities को अपनी daily routine से आपको हटाना होगा। ऐसे कार्य जो आपके किसी काम के नहीं हैं या जिनसे आपको कोई profit नहीं हैं या वह कार्य जो आपको success की तरफ नहीं ले जाते, उन्हें तुरंत रोक दीजिये।
ऐसे कार्यों को रोक देने से आपको दो फायदे होंगे। पहला, आप ऐसे काम बंद कर देंगे जो आपके time को waste करते हैं। दूसरा, आपके पास अब कुछ extra time बच जायेगा जिसका उपयोग आप अपने किसी भी अच्छे कार्य के लिए कर सकते हैं।
दोस्तों! Universe का नियम यह है कि यहाँ कोई भी चीज रुकी हुई नहीं है, प्रत्येक चीज गतिमान है। और जो चीज रुक गई तो उसका अस्तित्व (Existence) ही खतरे में पड़ जायेगा। आप भी हमेशा active रहिये। आपकी daily activities ऐसी होनी चाहिए जो आपको हमेशा active रखे। अगर आप active हैं तो निश्चित है कि आप सक्सेस की ओर बढ़े चले जा रहे हैं।
खुद को एक नदी समान समझो। नदी जब तक बहती है तब तक उसका पानी पीने लायक होता है और वह लोगों के काम आती है लेकिन सोचो यदि वह बहना छोड़ दे तो उसका क्या होगा? वह सूख जाएगी और उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। अतः आपको बहती नदी के समान बनना है।
अपने daily routine में वही कार्य रखिये जो आपको सफलता की ओर ले जाएँ। इसके लिए आप daily planning कर सकते हैं। अपनी इस planning में आप उन्हीं कार्यों को स्थान दीजिये जो आपकी सफलता के लिए जरुरी हों। एक बात यह भी जरुरी है कि यदि आपको किसी दिन 10 कार्य करने हैं तो आप कौन सा कार्य अपनी daily activities में पहले करेंगे और कौन सा बाद में करेंगे? इसका solution बहुत आसान है।
आप सबसे पहले अपना सबसे जरुरी कार्य कीजिये, उसके बाद उससे कम जरुरी कार्य कीजिये और सबसे अंत में सबसे कम जरुरी कार्य कीजिये। पूरे दिन में इसी order में अपने कार्यों को complete कीजिये। ऐसा करके तो देखिये! आप महसूस करेंगे कि आप पूरे दिन एक्टिव है और सफलता हर रोज आपके निकट आती चली जा रही है।
दोस्तों! एक बात जरुरी यह भी है कि आप अपने शरीर और दिमाग का कितना उपयोग अपनी daily activities में करते हैं। सफलता के लिए जरुरी है कि आप अपने mind और body का प्रयोग रेलवे लाइन की तरह करें। रेलवे लाइन में दो पटरी हमेशा साथ-साथ चलती हैं। इसी तरह आपका mind और आपकी body साथ-साथ चलने चाहिए। जो कार्य आपका mind निश्चित कर ले, वह आपकी body करने को हमेशा तैयार रहे और जो अच्छे कार्य आप अपनी body से कर सकते हैं, वही आपके mind में आएं। अगर ऐसा है तो आपकी विजय (victory) निश्चित है।
तो डर किस बात का है दोस्तों! आगे बढ़िए और अपनी daily routine को बेहतर बनाइये। इस routine में ऐसी daily activities कीजिये जो आपको आपकी मंजिल (Target) तक पंहुचा सके। चिंता छोडिए! आप स्वयं अपने हैं, आपका हर दिन आपका ही है और इस दिन में आप क्या करते हैं, यह सोचना आपकी जिम्मेदारी (Responsibility) है। चलिए आगे बढ़िए, अपने दिन को बेहतर बनाइये क्योकि सफलता आपका इन्तजार कर रही है।
————-*******————
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/07/inspirational-speech-on-daily-routine-activities-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment