Monday 10 July 2017

Shiv Khera | जिसने लोगों की सोच को बदला



About Shiv Khera In Hindi

Shiv Khera (शिव खेड़ा) एक ऐसा नाम है जो जब भी mind में आता है तो साथ में एक और word दिमाग में आ जाता है और वह है– Motivation…….
जी हाँ दोस्तों! Shiv khera एक ऐसे Indian motivator and writer हैं जिन्होंने Bharat और foreign countries के हजारियों लोगों को ऐसे  inspirational Ideas दिए हैं जिनकी सहायता से लोग अपने जीवन में सफलता (success in life) प्राप्त कर सके हैं।

shiv khera quotes in hindi
Shiv Khera

शिव खेड़ा की मोटिवेशनल स्पीच लोगों को कुछ अच्छा करने को motivate करती है। साथ ही साथ उन्होंने बहुत सी Motivational Books लिखी हैं जिनको पढ़कर बहुत से लोगों का जीवन सुधर चुका है और हजारियों लोग Success प्राप्त कर चुके हैं।
उनकी सबसे Famous book का नाम YOU CAN WIN (जीत आपकी) है जिसके शब्द करोड़ो लोगों के दिलों में राज करते हैं।
कुल मिलाकर शिव खेड़ा एक ऐसी Famous personality है जिनके शब्द किसी की भी Normal life को Successful life में बदल सकते हैं।
अतः आज मैं आपको Shiv khera के कुछ ऐसे ही Best and famous hindi quotes को आपको बताने जा रहा हूँ।
करोड़ों लोग इन Hindi Quotes को पढ़कर सफलता प्राप्त कर चुके हैं तो आप पीछे क्यों रहें। आप भी इन्हें पढ़िए और सफल बनिए।

शिव खेड़ा के अनमोल वचन

Shiv Khera Quotes In Hindi

कृपया आप इन Motivational quotes को बहुत ध्यान से पढ़िए और अपने जीवन का एक जरुरी part बना लीजिये। शिव खेड़ा के यह अनमोल विचार मैंने explain भी कर दिए हैं ताकि सभी को आसानी से समझ में आ जाएँ।

1- “जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वह चीजों को अलग तरीके से करते हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

अधिकतर लोग सोचते हैं कि सफलता प्राप्त करने वाले लोग कुछ अलग काम करते हैं जो साधारण लोग नही कर सकते। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कोई भी विजेता (winner) कुछ अलग काम नहीं करता बल्कि उसके काम करने का तरीका साधारण लोगों से अलग होता है। यही अलग तरीका उसे विजेता बनाती है।

2- “विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ देते हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

सभी की लाइफ में कभी न कभी विपरीत परिस्थितियां जरूर आती हैं। कुछ लोग इनको देखकर डर जाते हैं और मायूस होकर असफलता (failure) को स्वीकार करके बैठ जाते हैं लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन विपरीत परिस्थितियों को एक चुनौती (challenge) के रूप में लेते हैं और इनका डटकर सामना करते हैं और कुछ ऐसा पॉजिटिव रिजल्ट देते हैं जिसकी खुद उन्होंने भी कल्पना नहीं की होती है।

3- “अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते तो आप नहीं कर सकते हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

आत्मविश्वास से ही सफलता का जन्म होता है। अगर आपने सोच लिया कि आप सफल हो जायेंगे तो आपका यही self confidence आपको success दिला देगा लेकिन यदि आप यह मान लेते हैं कि सफल होना बहुत कठिन है और आप यह नहीं कर सकते तो आपका यही विश्वास (belief) आपको कभी भी सफल नहीं होने देगा।

4- “जो लोग अतिरिक्त जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हैं, दरअसल वो अपनी उन्नति का दरवाजा खोल रहे होते हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

कुछ लोगों के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ जाती हैं और वो इन्हें अच्छी तरह निभाते हैं। जो लोग extra responsibilities को निभाते हैं, वह बड़ी सफलता (Big success) प्राप्त कर जाते हैं क्योकि बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए भी कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। अतः extra responsibilities निभाने वाले अपनी उन्नति का दरवाजा खोल रहे होते हैं।

5- “मोटिवेशन एक आग की तरह है, जिसे जलाए रखने के लिए इसमें लगातार फ्यूल (ईंधन) डालना पड़ता है। मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए आपका फ्यूल ‘खुद पर विश्वास’ ही  है।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

जीवन में सफल होने के लिए लगातार motivate होना बहुत जरुरी होता है। जो लोग self confidence रखते हैं, वह खुद को लगातार मोटीवेट बहुत आसानी से रख पाते हैं। अतः सेल्फ कॉन्फिडेंस ही वह फ्यूल है जो आपके अंदर मोटिवेशन की आग को जलाये रखता है और इसी आग के द्वारा ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

6- “अगर हम हल का हिस्सा नहीं हैं, तो हम खुद एक समस्या हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

अगर किसी परिवार के सामने कोई problem आती है तो सभी को मिलकर उसे solve कर लेना चाहिए। लेकिन समस्या आने पर यदि परिवार का कोई एक सदस्य प्रॉब्लम को सॉल्व करने में बाकी सबका साथ नहीं देता है तो वह खुद परिवार के लिए समस्या बन जाता है। यही बात देश पर भी लागू होती है।

7- “हम अकसर सुनते हैं, “जो तुम्हें अच्छा लगे, वो करो।” इस बात का उल्टा भी उतना ही सही है, “जो करना जरुरी है, उसे पसंद करो।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

अधिकतर लोग यह कहते हैं कि हमें वही काम करना चाहिए जो हम पसंद करते हों तो उसमें सफल होने की possibility बहुत बढ़ जाती है। लेकिन यदि कोई काम लाइफ में इतना जरुरी है जिसे किये बिना सफल हुआ ही नहीं जा सकता तो इस काम को करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उस जरुरी काम को ही पसंद करने लगो। अगर ऐसा किया तो सफलता आपके कदम चूमेगी।

8- “कभी भी दुष्ट लोगों की सक्रियता समाज को बर्बाद नहीं करती, बल्कि हमेशा अच्छे लोगों की निष्क्रियता समाज को बर्बाद करती है।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं। बुरे लोग (bad person) समाज को नुकसान पहुँचाने की कोशिश में लगातार लगे रहते हैं लेकिन वह समाज को तभी कोई नुकसान पहुँचा पाते हैं जब अच्छे लोग (good person) उनका कोई विरोध नहीं करते। अगर अच्छे लोग active रहें तो बुरे लोग समाज का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

9- “जब कभी कोई व्यक्ति कहता है कि वो यह नहीं कर सकता है, तो असल में वो दो चीजें कह रहा होता है-– या तो मुझे पता नहीं है कि ये कैसे होगा या मैं इसे करना नहीं चाहता।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

दुनिया का प्रत्येक इंसान अगर चाहे तो अपनी मनचाही सफलता प्राप्त कर सकता है। यह सच है। लेकिन यदि किसी काम के लिए कोई कहता है कि वह यह काम नहीं कर सकता तो इसका मतलब है कि या तो वह इंसान उस काम को करना नहीं जानता या फिर काम करने की उसकी इच्छा (desire) नहीं है।

10- “जो काम करना चाहिए उसे करते रहो और जो काम नहीं करना चाहिए उससे तब तक बचते रहो जब तक उससे बचते रहना हमारी आदत नहीं बन जाती।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

हमें वह काम कभी नहीं करने चाहिए जो सफलता के लिए बाधक हों। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप केवल वह काम करो जो आपको सफलता के लिए करने चाहिए और अन्य कार्यों को तब तक टालते रहना चाहिए जब तक उनके न करने की आपकी आदत (habit) न बन जाये।

11- “किसी भी डिग्री का न होना दरअसल फायेदेमंद है। अगर आप इंजिनियर या डॉक्टर हैं तो आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कोई भी काम कर सकते हैं।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

कोई भी डिग्री लेना बहुत अच्छी बात है लेकिन कोई भी डिग्री आपको कुछ सीमाओं में बांध देती है। यदि आपके पास डॉक्टर की डिग्री है तो या तो आप डॉक्टर बनेंगे या इससे related कोई काम करेंगे। लेकिन यदि आपके पास कोई भी डिग्री नहीं है तो और भी ज्यादा अच्छी बात है क्योंकि तब आपके पास कुछ भी करने का विकल्प (option) खुला होता है।

12- “विजेता बोलते हैं कि “मुझे कुछ करना चाहिए” और हारने वाले बोलते हैं कि “कुछ होना चाहिए।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

विजेता एक active person होता है। वह किसी भी कार्य को करने के लिए किसी खास वजह या समय का इंतजार नहीं करता बल्कि कार्य शुरू कर देता है। लेकिन हारने वाला व्यक्ति यह इंतजार करता है कि कुछ ऐसा हो जो मेरे कार्य को सरल बना दे और ऐसा कभी होता नहीं और वह कभी कोई कार्य शुरू ही नहीं कर पाता।

13- “अपने मित्रों को सावधानी से चुनें। हमारे व्यक्तित्व की झलक न सिर्फ हमारी संगत से झलकती है बल्कि जिन संगतों से हम दूर रहते हैं उससे भी झलकती है।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

कोई भी व्यक्ति कैसा है, यह अगर जानना है तो सबसे सरल तरीका है कि यह देख लो की उसकी संगत किन लोगों के साथ है। जैसे लोगों के साथ हम रहते हैं, वैसी ही हमारी आदतें हो जाती हैं। लेकिन किसी को पहचानने का एक तरीका यह भी है कि वह किन किन लोगों के साथ नहीं रहता है। जिन लोगों के साथ आप नहीं रहते, उनकी आदतें भी आपमें नहीं होंगी।

14- “अगर हमारा नजरिया नकारात्मक है, तो समझ लो कि हमारी जिंदगी सीमाओं में कैद है।”

(By Shiv Khera शिव खेड़ा)

हमेशा Positive attitude अपनाना चाहिए क्योंकि यह हमें खुल कर सोचने और करने में हेल्प करता है, आप कुछ भी ऐसा कर सकते हैं जिसकी कोई भी limit नहीं होती है लेकिन यदि आप negative attitude अपनाते हैं तो आप खुद की सोच को सीमित कर देते हैं क्योंकि तब आप खुलकर सोच नहीं पाते और जो भी सोच पाते हैं वह नेगेटिव ही होता है।
————-*******———— 
Source: http://www.aapkisafalta.com/2016/12/shiv-khera-quotes-thoughts-anmol-vachan-in-hindi.html

No comments:

Post a Comment